बिजुआ। ‘जैविक खेती क्यों और कैसे’ विषय पर एक संवाद एक कार्यशाला ब्लॉक सभागार में हुई। शिव कुमारी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद गोला और दुधवा लाइव इंटरनेशनल जर्नल थे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जहर मुक्त व बिना रासायनिक खादों के खेती कैसे करें विषय पर बताया।
कार्यशाला में एसकेडीएमटी इंडिया द्वारा शिव कुमारी देवी मेमोरियल अवॉर्ड 2020 से प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। गन्ना उत्पादन के लिए अचल कुमार मिश्र को, पॉली हाउस में आर्गेनिक शिमला मिर्च, स्ट्राबेरी, डच रोज आदि उत्पादित करने के लिए नंदू पांडेय गोपालपुर सीतापुर को, शिमला मिर्च की उन्नत खेती पद्धति के लिए भरावन हरदोई के सर्वेंद्र सिंह को, नेचर फोटोग्राफी के लिए इटावा के अंबर दीक्षित, बिजुआ ब्लॉक के शिक्षक व प्रगतिशील किसान वीरेंद्र शुक्ल को, मुदित दीक्षित को शिक्षा के क्षेत्र में, ग्राम प्रधान बिजुआ के अमरीक सिंह बिट्टू को कृषि क्षेत्र में शिव कुमारी देवी मेमोरियल अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र वर्मा, मुदित दीक्षित, मो. इशरत खान, जनार्दन मिश्र, हरिशंकर शुक्ल आदि रहे। दुधवा लाइव के संस्थापक केके मिश्र ने कहा कि मिट्टी जल वायु सभी को शुद्ध रखने के लिए किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है, जैविक खेती से जैव विविधिता संवर्धित होगी, सभी प्रजातियां सुरक्षित होगी, और देशी बीजों का संरक्षण होगा।