फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी स्थल परिसर में कृषि  आधारित इकाइयां लगें

Tue, 18 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी समिति परिसरों में कृषि आधारित इकाइयां लगाने की मांग की है। क्योंकि मंडी स्थलों पर खाद्यान्न आदि की आवक घट गई है, इससे राजस्व में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में तमाम कारोबारी मंडी सचिव से मिलने पहुंचे। व्यापार मंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि एक दशक ज्यादा समय से आढ़ती खाली हाथ बैठे हैं, क्योंकि  किसान सीधे मंडियों में अपनी उपज नहीं ला रहा है। किसान अपनी उपज अवैध बाजार में बेच देता है, जिससे मंडी शुल्क की चोरी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि शहर में तमाम छोटी इकाइयां चल रही हैं, लेकिन नो इंट्री होने से कारोबार प्रभावित है। इसलिए इन छोटे उद्योगों को खाली पड़े मंडी परिसर में स्थापित किया जाए। इससे तमाम कारोबारियों को काम मिलेगा और खाली बैठे आढ़तियों को रहा नुकसान नहीं होगा।
व्यापार मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर मंडी समिति सचिव संतोष यादव ने कहा कि वे इस मामले को संस्तुति सहित निदेशक मंडी परिषद को प्रेषित करेंगे। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, केशव औतार, जेठानंद, प्रदीप कुमार, सुभाष गुप्ता, राहुल कुमार, कपिल अग्रवाल, वीके गुप्ता, जुगल सुखानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें