फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुल के निर्माण न होने पर धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, हुई नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र के सिंघाई मुरावान और गुलड़िया के बीच बहगुल नदी पर कई सालाें से पुल निर्माण की मांग पूरी न होने पर आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को धरने पर बैठे। स्थायी पुल के निर्माण की मांग लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पुल के ऊपर से पिछले पांच दिन से पानी बहने के कारण रास्ता बंद है। आसपास के करीब 50 गांवों का आवागमन प्रभावित है। रोज स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ नौकरी और काम के लिए बरेली आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है। आरोप है कि स्थायी पुल निर्माण की मांग के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। है। धरना प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि पुल ऊंचा और स्थायी निर्माण कराया जाए। ताकि बाद में भी जलभराव की स्थिति न रहे।
इसके अलावा जब तक पुल तैयार नहीं होता, तब तक प्रशासन सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करे। समस्या का छह माह में समाधान ना होने पर आंदोलन जारी की बात कही। तहसीलदार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन


डोहरा केसरपुर मार्ग के चौंड़ीकरण की भी मांग
ग्रामीण आरिफ, अरुण पटेल, हिमांशु पटेल, सुरेंद्र सिंह, विक्की, सत्यदेव समेत अन्य ने बताया कि वर्तमान पुल बेहद नीचा है। जरा से जलभराव से उफनाने लगता है। इससे सिंघाई मुरावान, केसरपुर, वैशपुर, गुलडिया, सकतपुरा, पारापुरा एवं दासपुर समेत आसपास के गांव का संपर्क टूट जाता है। इसके अलावा डोहरा केसरपुर मार्ग का भी चौंडीकरण की मांग की। जो इन गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें