फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एजेंसी मालिक पर मारपीट का आरोप, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



गांव बंजरिया निवासी करामत ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर उनके भतीजे रिफाकत बंजरिया अड्डे पर स्कूटी की एजेंसी पर अपनी स्कूटी की बैटरी बदलवाने गया था। वहां एजेंसी मालिक तसलीम निवासी ग्राम खमरिया ने बैटरी बदलने से मना कर दिया, जबकि बैटरी गारंटी में थी। उनका भतीजा बैटरी न बदलने पर घर से अपने पिता रहमत अली को एजेंसी पर लेकर गया तो वहां पर पहले से मौजूद कुछ लोग लाठी-डंडे एंव लोहे की सरिया लिए खड़े थे। एजेंसी पर जाते ही आरोपियों ने हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। उनके सिर में सरिया मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भतीजे एवं उसके पिता को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी, समीर खा, शाहिद, शहजाद, तस्लीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि शीशगढ़ के बंजरिया में स्कूटी के विवाद में मारपीट हुई थी। घायल का मेडिकल कराकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन




दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया



दूसरे पक्ष से एजेंसी मालिक तसलीम ने बताया कि स्कूटी उधार खरीदी गई। उसके पैसे मांगने पर वह लोग कमी निकलने लगे, लेकिन पैसे देने के लिए मना करने लगे। गांव के होने के नाते सात हजार जमा करके स्कूटी दे दी गई थी, जबकि बाकी के 40 हजार रुपये एक हफ्ते में देने का वादा किया था। उन लोगों ने जबरन एजेंसी पर आकर झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें