फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क ऊबड़-खाबड़, 20 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। आंवला-अलीगंज मार्ग से डरूआपुर होकर अतरछेड़ी गांव को आने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल है। सोमवार को इस संदर्भ में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव करपिया ब्रह्म्नान निवासी ठाकुर मोहन सिंह ने अतरछेड़ी गांव निवासी चांद बाबू, हरि ओम, राजीव, वीरेश, मनोज, शिव कुमार सिंह, रामकुमार, नितिन कुमार, राहुल सिंह, देवेंद्र पाल सिंह एवं संजय सिंह सिंह आदि के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में देकर अवगत कराया है कि आंवला -अलीगंज मार्ग से डरुआपुर गांव तक सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क धंस गई हैं। चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल बना हुआ है।
मोहन सिंह का कहना है यह मार्ग से बिशारतगंज कस्बा सहित बीस से अधिक गांवों के सैकड़ों लोगों का रोजाना आंवला तहसील जाना आना होता है। हल्के वाहनों के लिए यह सड़क आवागमन का मुख्य मार्ग है। सड़क ऊबड़-खाबड़ हालत में होने के कारण दस मिनट का सफर 30 मिनट में तय हो रहा है। उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें