After the return of Aunga .. Now say goodbye
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
अब वक्त-ए-जुदाई है, मुझे अलविदा कह दो। अब जाने का वक्त है मुझे अलविदा कह दो।। मैं बख्शिश का जरिया था तुम्हारे लिए, दिल रो रहा है मगर अब अलविदा कह दो। तुम्हें अफसोस तो होगा मेरे जाने पर, आऊंगा लौट के फिर.. अब अलविदा कह दो।
रमजान का माहे मुबारक महीना अब हमारे बीच से गुजर रहा है। अपने अंतिम पड़ाव आखिरी जुमा के साथ रमजान मुबारक अलविदा हो रहा है। इसी अलविदा की खास नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। इसके लिए शहर की सभी मस्जिदों में तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। तमाम मस्जिदों में साफ सपाई के साथ ही सोफे आदि आज से ही ठीक कर लिए गए। वजू आदि के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई मस्जिदों के आंगन और छतों पर धूप से बचने के लिए टैंट, सीलिंग लगाई जा रही हैं।
अलविदा की सबसे बड़ी जमात किला की सुन्नी शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1.30 बजे अदा की जाएगी। इसी तरह साहूकार स्थित शिया आसफी जामा मस्जिद में दोपहर 12.30 बजे और सराय खाम की जामा मस्जिद में दोपहर 1.45 बजे होगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख नमाज नौ महला मस्जिद में दोपहर 2.30 बजे, दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में शाम 4 बजे, खानकाह नियाजिया में दोपहर बाद 3.30 बजे, खानकाह शराफत मियां में दोपहर 1.00 बजे, आस्ताना आलिया मोहम्मदिया की चांद मस्जिद में 1.45 बजे, मदरसा अशरफिया काशीफुल उलूम मस्जिद में 1.15 बजे, कचहरी वाली मस्जिद में 1.30 बजे और शाहदाना वली दरगाह मस्जिद, हबीबिया मस्जिद सैलानी व बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद में 2.00 बजे नमाज होगाी।