फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के बाद तेज धूप, उमस से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानसून हावी होने के बाद हल्की, तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह करीब पांच मिमी बारिश के बाद तेज धूप निकली। दिन भर लोग धूप और उमस से बेहाल होते रहे। हल्के बादल छाए पर शहर में उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना।
विज्ञापन

नमी का स्तर सौ फीसदी होने से अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से एक डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम को भी बादल मंडराते रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दो दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश होगी। बृहस्पतिवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने पर तेज बारिश का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
32.7
25.6
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:29
सूर्यास्त 7:09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें