फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तमंचे के बल पर बंधक बना युवती से किया दुष्कर्म, भीड़ देख पीड़िता को छत से फेंका

Sat, 21 Sep 2019 02:09 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बीसलपुर के एक गांव में दुकान से चीनी खरीदने निकली 19 वर्षीय युवती को गांव का ही रिजवान तमंचे के बल पर अपने घर ले गया और साथी की मदद से बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


घटना की भनक लगने पर ग्रामीणों की भीड़ आरोपी के घर पहुंची तो उसने छत पर खड़े होकर धमकाया और फिर युवती को छत से नीचे फेंककर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से गांव में तनाव है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार शाम करीब सात बजे किराना दुकान से चीनी खरीदने गई थी। रास्ते में सुनसान होने पर गांव के रिजवान ने उसको रोक लिया और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए अपने घर ले गया। वहां उसका साथी मुन्ना मौजूद था।
विज्ञापन


रिजवान ने छत पर बने कमरे में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की तमंचे की बट से पिटाई की। रिजवान को युवती को ले जाते वक्त गांव के कुछ लोगों ने देख लिया था। इस पर कुछ ही देर बाद शोर मच गया। काफी लोग जमा हुए और आरोपी के घर पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से रिजवान ने युवती को 20 फुट ऊंचाई से सड़क पर फेंक दिया और भाग गया। इसमें युवती को चोटें आईं हैं।

रात भर परिजन घटना को लेकर डरे सहमे रहे और दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर को पुलिस को तहरीर दी। सीओ प्रवीण मलिक, प्रभारी कोतवाल इफ्तिखार हुसैन ने गांव जाकर मौका मुआयना किया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। एहतियातन संबंधित हल्का प्रभारी को गांव पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की धरपकड़ को टीम लगाई है- प्रवीण मलिक, सीओ

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें