फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर के बाद उसके दोनों बेटे भी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। युवक को मारपीटकर बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के बाद उसके दोनों बेटों को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात फरीदपुर के गांव गोविंदपुर निवासी रोहित सिंह को मोबाइल फोन के विवाद को लेकर टिसुआ निवासी हिस्ट्रीशीटर रामकुमार व उसके बेटों ने अपहरण कर घर में बंधक बना लिया था। इसके बाद रोहित के भाई सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रामकुमार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया था। उसके तीनों बेटों संजीव, अंकित, अरुण की पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन इसमें दो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रोहित ने बताया कि आरोपी उसे झूठे केस में फंसाना चाहते थे, जिसके लिए तमंचा हाथ में रखकर उसका वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बताया गया कि दशकों पहले राम कुमार अवैध शराब बनाने के धंधे में भी लिप्त था। नेशनल हाईवे पर ही ढाबे पर शराब का अवैध धंधा करता था। हालांकि पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद अब वह धंधा बंद कर दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रामकुमार के बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें