पुलिस-पीएसी की निगरानी में मार्केट
यह भी स्पष्ट किया कि अवैध मार्केट को सील तो कर दिया गया, लेकिन अगली कार्रवाई अदालत से स्पष्ट आदेश मिलने के बाद ही होगी। सील की गई मार्केट फिलहाल पुलिस-पीएसी की निगरानी में है। अगर किसी ने सील से छेड़छाड़ की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि हाईकोर्ट में अभी इस मामले में कोई तारीख नहीं लगी है, लेकिन हम अपनी ओर से पैरवी तेज कराएंगे, ताकि प्रकरण निस्तारित हो सके।
नगर विकास मंत्री ने कहा था- एक-एक इंच सरकारी जमीन खाली कराएंगे
11 अक्तूबर को शहर आए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा था कि एक-एक इंच सरकारी जमीन खाली कराएंगे। संभल में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बरेली में भी होगी। पहले की सरकारों में अधिकारी डर जाते थे, लेकिन अब निर्णायक कार्रवाई हो रही है।