डिवाइडरों और पुलों पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
कोहरे ने दस्तक दे दी है, लेकिन अधिकारी सतर्क नहीं हुए हैं। डिवाइडरों पर और उनके बीच के कट पर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर टेप तक नहीं लगे हैं। श्यामगंज से किला रोड, सेटेलाइट, स्टेडियम रोड, एसएसपी ऑफिस की सड़क, रोडवेज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार जैसे इलाकों में सड़कों के किनारे बनी सफेद पट्टी भी घिसकर गायब हो चुकी है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। कई जगह पुलिस के डायवर्जन प्लान भी हादसों का सबब बन सकते हैं।
पति ने किया ये कौन-सा सौदा: पत्नी के गले पर चाकू रखकर दोस्त से कराया दुष्कर्म, 'घरवाले' को थी एक गलत लत
ट्रैफिक पुलिस ने गांधी उद्यान के सामने बैरिकेडिंग की है। इसकी वजह से कार व अन्य वाहन अर्बन हाट के गेट के सामने से मुड़कर बियावानी कोठी के रास्ते पर निकलते हैं। डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगे हैं। उनकी ऊंचाई भी कम है। ऐसे में कई बार कैंट, श्यामगंज और डायवर्ट होकर आ रहे वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। कोहरे के सीजन में इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हादसा हो सकता है।
श्यामगंज पुल के दोनों छोर खतरनाक
श्यामगंज पुल के दोनों छोर पर स्थिति खतरनाक है। शुरुआत में ही गहरे गड्ढों के साथ कम ऊंचाई वाले टूटे हुए डिवाइडर हैं। यहां भी कोई रिफ्लेक्टर टेप या साइन बोर्ड नहीं हैं। रात नौ बजे के बाद वनवे खत्म होने पर इस रूट से भारी वाहन भी गुजरते हैं। पुल के ऊपर की सड़क भी खस्ताहाल हो गई है। रिफलेक्टर आदि गायब हो गए हैं। सेटेलाइट और नकटिया पुल की हालत भी ऐसी ही है।
नगर आयुक्त संजीय कुमार मौर्य ने बताया कि जहां भी रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे हैं, उन्हें लगवाया जाएगा। साइन बोर्ड आदि की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी भी बनवाई जाएगी।