फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 10 साल पहले पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर लिया प्रवेश, बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहेड़ी के छात्र दानिश ने इस वर्ष आईटीआई की आरएसी (रेफ्रिजिरेटर एंड एयर कंडीशनर) ट्रेड में 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिले में अब तक इस ट्रेड में किसी अन्य छात्र के इतने अंक नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पुराना शहर निवासी दानिश ने 2012 में हाईस्कूल किया था। इसके बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। दानिश के पिता मोटर मैकेनिक हैं, उनके साथ रहकर ही उन्होंने काम सीखा। कोरोना के बाद अपनी शिक्षा पूरी करने का ख्याल आया तो उन्होंने आईटीआई में 2022 में फार्म डाला।
2023 में उनका मेरिट सूची में नाम आ गया। दानिश ने मन लगाकर पढ़ाई करते हुए आरएसी की सभी स्किल सीखीं। ट्रेड शिक्षक मयंक ने बताया कि दानिश पहले से स्किल में निपुण थे। आईटीआई में पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने हुनर को और निखारा।
विज्ञापन

दो वर्षीय पाठ्यक्रम में उन्होंने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अभी पूरे प्रदेश में टॉपरों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद ही पता चलेगा कि उनका स्थान कौन सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें