फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विकास कार्यों की जांच के बाद ईओ व सभासद का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अब सभासदों की शिकायत पर विकास कार्यों की टीएसी जांच से पहले ईओ व सभासद का ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें ईओ ने सभासदों और चेयरमैन की लड़ाई में उनको न लाने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासदों ने मंडलायुक्त को शपथपत्र देकर अध्यक्ष के खिलाफ 25 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इसमें विकास कार्यों में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए गए थे। घोटाला खुलने की आशंका में निकाय में मची खलबली के बीच पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने सोशल मीडिया पर ईओ जितेंद्र कुमार व शिकायतकर्ता वार्ड पांच से सभासद सूरजपाल मौर्य का एक ऑडियो वायरल कर दिया। इसमें ईओ ने टीएसी जांच को लेकर सभासद पर नाराजगी जाहिर की गई है।
वायरल ऑडियों में ईओ कह रहे हैं कि आपकी लड़ाई चेयरमैन से चल रही है। वहां तक तो ठीक है, पर उसमें हमें तो न लपेटा जाए, आप लोग कमिश्नर साहब के यहां दो बार शिकायत करने पहुंचे। उसका सीधा नुकसान हमें और जेई साहब को होगा। चेयरमैन का क्या बिगड़ेगा। इस पर सभासद जवाब देते है कि क्या करें हमारी भी मजबूरी थी। चेयरमैन का बर्ताव हमारे प्रति कैसा है। जब हमारी नहीं सुनी जाएगी तो हम कुछ न कुछ तो करेंगे। ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऑडियो में शुरू के कुछ अंश काटकर वायरल किया गया है। करीब सप्ताह भर पहले सभासद सूरजपाल मौर्य ने हमें उनके वार्ड में नल लगवाने के लिए फोन किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें