बरेली। जिले के आठ बिजली वितरण खंडों के 1.48 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा ही नहीं किया। नेवर पेड की श्रेणी में आए इन उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का 462 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली निगम ने इनसे वसूली के लिए अब आरसी की कार्रवाई शुरू कर दी है। काफी संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की भी है जो कनेक्शन वाले पते पर अब रहते भी नहीं है।
नेवर पेड की श्रेणी में रखे गए उपभोक्ताओं में सबसे ज्यादा ग्रामीण बरेली प्रथम, द्वितीय खंड के अलावा बहेड़ी और आंवला वितरण खंडों में हैं।
अभियान के दौरान अब तक एक लाख उपभोक्ताओं की ही पहचान की जा सकी है। बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम मुख्यालय अभियंताओं पर लगातार दबाव बना रहा है।
बकाया वसूली में पिछड़ने पर बिजली निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिंह्नित किया है जिन्होंंनें कभी बिल जमा ही नहीं किया। बिजली निगम ने अब ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली के लिए आरसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
25 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नोटिस और फिर आरसी जारी की जा चुकी है। मुख्यालय ने मार्च अंत तक अभियान चलाने और ज्यादा से ज्यादा वसूली के आदेश दिए हैं। संवाद