फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। लंबे समय से पत्नी से चल रहे विवाद से तंग आकर युवक सोनपाल (40) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बहजुईया गांव निवासी युवक के चचेरे भाई उर्वेश पाल ने बताया कि सोनपाल की शादी 20 साल पहले बदायूं जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति व पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। विवाद के कारण पत्नी अक्सर अपने मायके चली जाया करती थी।
विज्ञापन

ससुराल में काफी कम रहना होता था। कई साल तक दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद थाने पहुंचा और इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और लौट कर वापस नहीं आई। पत्नी अपने साथ तीनों बेटों को भी ले गई। इसी से तंग आकर सोनपाल ने बृहस्पतिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर शुक्रवार सुबह दस बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें