फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नोकझोंक के बाद नपा के लिपिक ने आवेदक पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 15 Feb 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- जन्म प्रमाणपत्र के आवेदक ने काम में टालमटोली का लगाया था आरोप, पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने पर किया नामजद
विज्ञापन


नवाबगंज। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में जन्म-मृत्यु प्रमाण का पटल संभाल रहे लिपिक और आवेदक के बीच नोकझोंक के मामले में आवेदक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभिलेखों को फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद फहीम से पूछताछ शुरू की है।
मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी फहीम ने बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। नगर पालिका परिषद कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का पटल संभाल रहे रघुवर सिंह ने अभिलेख कम होने का हवाला देकर पूरे करने के लिए कहा। इसी को लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

फहीम के साथ गए युवक ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। नाराज लिपिक ने अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत करने की धमकी देते हुए वापस भेज दिया। फहीम का आरोप है कि रिश्वत की मांग पूरी न करने पर लिपिक ने काम में टालमटोली की।
उधर, वीडियो वायरल होने पर लिपिक रघुवर सिंह ने रविवार को थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी फहीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

अभिलेख नहीं कराए उपलब्ध, कार्यालय में फाड़े अभिलेख
लिपिक रघुवर सिंह ने बताया कि फहीम ने पहले अपने पिता के जन्म प्रमाणपत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था, जिसको ऑनलाइन बना दिया था। बाद में फहीम ने 2024 में अपने जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। एसडीएम की ओर से नियम बदलने पर अन्य अभिलेख की मांग की थी। फहीम ने सभी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इसके बाद फहीम ने गाली-गलौज करके सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। कुछ देर बाद सात-आठ लड़कों के साथ कार्यालय में आकर घूमता रहा। रिछोला तक पीछा किया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आवेदक ने जो आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें