फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रेलवे लाइन के किनारे मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की आशंका

Sun, 15 Feb 2026 12:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बरेली

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कुलवंत गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर भूपत निवासी प्रापर्टी डीलर कुलवंत गंगवार (30 वर्ष) का शव रविवार को सुबह पौकी गांव के सामने रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। वह परिवार से नाराज होकर घर से चले गए थे। उनके सिर से खून बह रहा था और बायां पैर भी टूटा है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक कुलवंत गंगवार बरेली में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। शनिवार की रात पहाड़ीपुर भूपत स्थित घर पर आए हुए थे। मृतक के छोटे भाई रोहित गंगवार ने बताया कि कुलवंत रात को खाना खाने के बाद दस बजे बाइक से मीरानपुर कटरा के पौकी गांव में रेलवे लाइन किनारे स्थित आवासीय प्लाटों की साइट पर गए थे। उनका शव डाउन लाइन पर पड़ा मिला। 

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत 
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ की सूचना पर पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया है। शव देखकर उनकी मां पुष्पा देवी, छोटी बहन ज्योति गंगवार, बड़ी बहन पिंकी गंगवार, छोटे भाई रोहित गंगवार बिलख पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि कुलवंत गंगवार रात घर से नाराज होकर बाइक से मीरानपुर कटरा रेलवे लाइन पर आए थे। ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें