फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम-तहसीलदार न्यायालयों का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Sat, 06 Jun 2026 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बार सभागार में शुक्रवार को हुई एडवोकेट प्रेक्टिनर्स एसोसिएशन की बैठक में एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों के बहिष्कार का निर्णय किया गया है। अधिवक्ताओं के मुताबिक, लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिससे रोष है।
विज्ञापन

एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने कहा, अधिवक्ताओं में एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों की अव्यवस्थाओं के संबंध में रोष है। यदि एसडीएम चले जाएं तो आधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इसी संबंध में शनिवार को एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में कार्य से विरत रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सचिव पुष्पाल सिंह, अधिवक्ता हाजी माजिद अली, संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी, उपेंद्र पाल सिंह, फूल कुमार, राजेशपाल, दुष्यंत कुमार, उस्मान अली, बुद्धसेन, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें