फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार ट्रांसफार्मरों में लगी आग, क्षेत्र की आपूर्ति ठप

Sat, 06 Jun 2026 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल रोड स्थित शिमला जनरल स्टोर के सामने सड़क किनारे लगे चार ट्रांसफार्मरों में शुक्रवार सुबह आग लग गई। देखते-ही-देखते आग फैल गई। ट्रांसफार्मरों के पास स्थित पीडब्ल्यूडी चौकी परिसर तक आग फैलने से उसमें रखा सामान जल गया। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी की खाली जगह में लगे ट्रांसफार्मरों से सुबह करीब छह बजे धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में बड़ी लपटें उठने लगीं। उसके पास स्थित पीडब्ल्यूडी चौकी के क्वॉर्टर तक आग पहुंच गई। इससे वहां रखा पानी का टैंक, एसी कंप्रेसर और दरवाजे पर लगे पर्दे जल गए।
सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार टीम समेत वहां पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत से आग बुझाई गई। तब तक चारों ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुके थे। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वर्जन,
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। - चमन प्रकाश, अधिशासी अधिकारी
ट्रांसफार्मरों के पास लोगों ने कूड़ा डाल रखा था। कूड़े में आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर जले हैं। विद्युत निगम की कोई कमी नहीं है। - रमेश सैनी, जेई, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें