फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष की कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

Sun, 05 May 2024 10:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: सहसवान-बदायूं मार्ग पर कौल्हाई के नजदीक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार अधिवक्ता को रौंद दिया। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। कार सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान मार्ग पर कौल्हाई के नजदीक सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता राकेश कुमार (52) की मौत हो गई। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब कार सवार नाधा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा से लौट रहे थे। उसमें कौन-कौन बैठे थे और कौन चला रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


अधिवक्ता राकेश गांव दहेमी के रहने वाले थे। वह शनिवार सुबह बाइक से सहसवान गए थे। शाम को घर लौटते समय वह मुजरिया क्षेत्र में कौल्हाई के पेट्रोल पंप के नजदीक दाहिनी ओर मुड़ रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज के मुताबिक एक साथ दो गाड़ियां आ रही थीं। 

Bareilly : दुष्कर्म के आरोप से मुकरी युवती... अब जितने दिन जेल में रहा आरोपी उतनी सजा काटेगी, भेजा गया कारागार
विज्ञापन


आगे चल रही गाड़ी ने सड़क पर राकेश कुमार को टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर गिरे। जिस गाड़ी से टक्कर हुई, उससे तो कोई नहीं उतरा, मगर दूसरी कार से एक व्यक्ति उतरा। उसने भी पल भर बाद ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

नंबर प्लेट टूटकर गिरने से हुई कार की पहचान 
हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई थी। उस पर लिखे नंबर यूपी 24 वाई 0008 से पता चला कि वह कार सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। तहरीर में यही नंबर लिखकर अधिवक्ता के भाई उमेश ने रिपोर्ट लिखाई है। सहसवान के सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार तो सपा नेता की ही है। विवेचना में चालक का नाम सामने आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें