फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में रही वकीलों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नरी बार के आह्वान पर गुरुवार को मंडल के चारों जिलों के अलावा तहसीलाें में भी वकील हड़ताल पर रहे। आंदोलनरत वकीलों को मंडलायुक्त ने शुक्रवार को वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रशासन की कोर्ट में कामकाज का बहिष्कार कर रहे कमिश्नरी बार के वकीलों का आंदोलन आज भी जारी रहा। उनके आह्वान पर मंडल के चारोें जिलों के वकील भी हड़ताल पर रहे। तहसीलों में वकीलाें ने कामकाज नहीं किया। विभिन्न तहसीलों से कमिश्नरी बार के आंदोलन के समर्थन में पत्र भी भेजे गए हैं। कमिश्नरी बार के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर में वकीलोें ने कामकाज पूरी तरीके से ठप रखा। इसके अलावा तहसील बार बदायूं, तहसील बार सदर शाहजहांपुर, तहसील बार पुवायां, तहसील बार जलालाबाद ने भी कमिश्नरी बार की ओर से बुलाई गई हड़ताल का समर्थन किया।
कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने हड़ताल करने वाले वकीलों को वार्ता के लिए 30 अगस्त को कार्यालय में बुलाया है। मंडलायुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में सुबह 11 बजे कमिश्नरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता में शामिल होने को कहा है। कमिश्नरी बार की आज हुई एक बैठक में मंडलायुक्त के वार्ता के लिए भेजे गए पत्र पर विचार किया गया। बैठक में शामिल होने वालों में अरविंद भटनागर, केसी पाराशरी, राजेश पांडेे, सुधीर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें