फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आत्मविश्वास विकसित करने की दी सलाह

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. एसबी सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय मुख्य अतिथि रहे। प्रोफेसर राय ने कहा कि विश्वविद्यालय का जीवन केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व के समग्र विकास का मंच है। उन्होंने छात्रों को प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने और आत्मविश्वास विकसित करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा, प्रोफेसर संजय मिश्रा, कुलसचिव महेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विश्वविद्यालय व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण मंच
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सावित्री राजकीय महिला छात्रावास में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए बृहस्पतिवार को अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति अनिल कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण मंच है। कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह ने भी छात्राओं से विश्वविद्यालय एवं छात्रावास के नियमों का पालन करने व अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा। छात्रावास की वार्डन डॉ. ज्योति पांडेय ने नव प्रवेशित छात्राओं से कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सुरक्षित, अनुशासित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण में छात्राओं के सर्वांगीण विकास का केंद्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें