फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्थायी हुआ अदनान का परीक्षा केंद्र, मिला श्रुति लेखक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत के बिथरा स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के दिव्यांग छात्र अदनान अमीर का परीक्षा केंद्र स्थायी कर दिया गया है। साथ ही विवि ने श्रुति लेखक (सहयोगी) भी प्रदान किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के न्यूरिया निवासी अदनान बीएससी पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। वह चलने-फिरने और लिखने में असमर्थ हैं। विवि ने उनके कॉलेज से परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर बनाया था। इसको लेकर वह 70 किलोमीटर दूर विवि के चक्कर काट रहे थे। शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। बुधवार के अंक में छात्र की परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया।

इसके बाद अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लिया। उनका केंद्र स्थायी करने के साथ ही श्रुति लेखक भी दिया गया है। बुधवार को अदनान ने जब प्रवेशपत्र डाउनलोड किया तो उनका केंद्र स्थायी दिखा। वह अपने कॉलेज में ही बृहस्पतिवार को जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें