फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्राइमरी स्कूल में पेड़ की डाल गिरने से तीन छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र के क्यारा ब्लॉक के कांधरपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार दोपहर रबर के पेड़ की सूखी डाल अचानक गिर पड़ी। इससे तीन छात्राएं घायल हो गईं। इनमें लाल फाटक निवासी 15 वर्षीय सृष्टि, कांधरपुर गांव की 12 वर्षीय सुमनलता और 14 वर्षीय पूजा शामिल हैं। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे घायल छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, शिक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी बता रहे हैं कि बंदर के हिलाने से डाल टूट गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक पेड़ बीच में से फट कर गिर गया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया था।
प्रधानाध्यापक सबीना ने बताया कि एमडीएम खाने के बाद बच्चे वहीं मौजूद थे। इस दौरान वह भी उसी पेड़ के नीचे पहुंचीं और बच्चों को प्रशिक्षण दे रही थीं। इसी समय बंदरों के कूदने के कारण डाल टूट कर बच्चों पर गिर गई। उन्होंने बताया मौके पर होने के कारण डाल उनके सिर पर भी लगी थी। हालांकि, गंभीर चोट नहीं लगी है। संवाद
विज्ञापन



घटना में बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। उन्हें तुरंत ही प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद मैं खुद उन्हें देखने के लिए अस्पताल गया था और बच्चों से हालचाल लिया। संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें