फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट प्लांट के पास ही ट्रंचिंग ग्राउंड की तलाश

Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट प्लांट के पास ही ट्रंचिंग ग्राउंड की तलाश - फोटो : सॉलिड वेस्ट प्लांट के पास ही ट्रंचिंग ग्राउंड की तलाश
विज्ञापन
नगर निगम बभिया पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का सपना छोड़कर नई जमीन की तलाश में जुट चुकी है। सोमवार को नए ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर मेयर कक्ष में लंबा मंथन चला। मेयर डॉ. आईएस तोमर व नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव के साथ प्रशासन के अधिकारियों ने इस मामले पर मंत्रणा की। जानकारी मिली कि रजऊ परसपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के आसपास ही 200 बीघा जमीन बंजर पड़ी है। मेयर ने तुरंत निगम अधिकारियों को जमीन देखने के लिए भेजा। रामगंगा नदी के पास भी निगम की नजर है। बताया जा रहा है इसके आसपास भी काफी जमीन बंजर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कूड़ा निस्तारण के मामले में गंभीर होने पर नगर निगम प्रशासन ने भी तेजी दिखाई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने को हरी भरी एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है, उधर कूड़े का ढेर बाकरगंज का विकल्प तलाशने के लिए जमीन ढूंढने में पूरा अमला जुट गया। मेयर की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी जमीन दिखे तो सूचित किया जाए ताकि उसकी स्थिति पता की जा सके। सोमवार को मेयर कक्ष में हुई बैठक में नगर आयुक्त के अलावा कई पार्षद भी शामिल थे, मेयर डॉ. आईएस तोमर ने बताया कि रजऊ परसपुर में 200 बीघा बंजर जमीन की जानकारी हुई है। इसका दाम करीब साढ़े तीन लाख रुपये प्रति बीघा बताया जा रहा है। सदर तहसीलदार के साथ निगम के अधिकारियों को जमीन की स्थिति पता करने को भेजा गया। 

रामगंगा के पास भी बताई गई जमीन 
रामगंगा पुल के दूसरी तरफ भी थोड़ा आगे जमीन बंजर बताई जा रही है। इसका उपयोग भी ट्रंचिंग ग्राउंड के लायक बताया जा रहा है। सुझाव के बाद मेयर ने जमीन की स्थिति पता करने के लिए कहा है। मेयर ने बताया कि यह जमीन वाटर बॉडी के नजदीक नहीं है। यह सरकारी जमीन बताई जा रही है जिसमें कभी सीआरपीएफ व पुलिस के कैंप लगते थे।
विज्ञापन


बभिया को भूलने की कोशिश कर रहा निगम 
नगर निगम बभिया को भूलने की कोशिश कर रहा है। मामला अभी एनजीटी में विचाराधीन है। इसमें डीएम पंकज यादव और सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट लगी है जिससे निगम का पक्ष कमजोर हो रहा है। पूर्व नगर आयुक्त शीलधर यादव ने बभिया जमीन को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया था। लेकिन गांव के लोगों ने आपत्ति कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें