फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बाद पराली जलाने के मामलों में जुर्माने की वसूली तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन की सख्ती के बाद प्रशासन ने पराली जलाने के मामलों में लिप्त पाए गए किसानों से अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई तेज कर दी है। सदर तहसील प्रशासन ने पराली जलाने के 13 मामलों में किसानों पर 1.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। डीएम के कड़े निर्देश के बाद इन किसानों से 82500 रुपये की वसूली की गई है। डीएम का कहना है कि जिले की दूसरी तहसीलों में भी ऐसे मामलों में वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने पराली जलाने के मामलों में जिन किसानों पर जुर्माना लगाया था, उनसे वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है। सदर तहसील प्रशासन ने सितंबर में कई किसानों पर अर्थदंड लगाया था, लेकिन इसकी वसूली नहीं हुई थी। अब शासन और डीएम की सख्ती के बाद अर्थदंड की वसूली कर डीएम नितीश कुमार को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


पराली जलाने के मामलों में इन किसानों पर दर्ज हुए मामले
किसान अर्थदंड
रूकुमपुर गांव के रामदयाल 2500
रूकुमपुर गांव के सत्यपाल 2500
रसूला चौधरी गांव के सुरेश कुमार 2500
टियूलिया की सुदेशरानी 15000
टियूलिया के गौरव पपनेजा 15000
टियूलिया के विजय कुमार पपनेजा 2500
टियूलिया की प्रीति पपनेजा 2500
टियूलिया की सुदेश चावला 15000
टियूलिया की कल्पना अग्रवाल व अन्य 2500
परसाखेड़ा की राबिया व अन्य 15000
रिठौरा के भूपेंद्र सिंह 2500

पराली जलाने के मामलों में अर्थदंड की वसूली तेज कर दी गई है। इसकी तहसील से रिपोर्ट भी डीएम को भेजी जा चुकी है। -ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें