बरेली। एडमिशन और परीक्षा फार्म की तरह ही माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री ऑनलाइन करने की मांग की गई है। इसको लेकर छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
पांच बिंदुओं पर दिए ज्ञापन में कहा है कि सभी कोर्स की डिग्री शीघ्र ऑनलाइन की जाएं। माइग्रेशन, डुप्लीकेट मार्कशीट और प्रोविजनल डिग्री भी ऑनलाइन की जाए ताकि दूर दराज के छात्रों को विश्वविद्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। इसके साथ ही नाम संशोधन, आरडी नामांकन और उससे संबंधित फीस जमा करने की व्यवस्था भी ऑनलाइन हो। ज्ञापन देने वालों में कमल हसन, अमित चौधरी, जसवीर कुमार, नदीम, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।