बरेली। गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में लक्ष्य बनाने के लिए उतरे आदित्य शंकर गंगवार 59.17 घंटे ही पढ़ पाए। स्वास्थ्य खराब होन के कारण उन्हें पढ़ाई रोकनी पड़ी।
सीबीगंज की खलीलपुर रोड के रहने वाले आदित्य 1 नवंबर को 220 घंटे का रिकाॅर्ड बनाने के लिए बोलकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 59.17 घंटे तक लगातार बोलकर पढ़ाई की, लेकिन सोमवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उलटी शुरू हो गई। मौके पर डॉक्टरों को बुलाया गया। जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और डाक्टरों ने उन्हें दवाई देकर आराम करने की सलाह दी। पिता शंकर लाल गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से आदित्य रिकाॅर्ड नहीं बना पाए, लेकिन वह हार नहीं मानेंगे और अगली बार और तैयारी के साथ रिकाॅर्ड बनाने के लिए जुटेंगे। आसपास के लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया आर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। संवाद