फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शस्त्र जमा कराएं वर्ना फिर होंगे प्रेमनगर जैसे गोलीकांड; एडीजी ने थानेदारों को दिए निर्देश

Sat, 06 May 2023 10:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में निकाय चुनाव से पहले प्रेमनगर और फरीदपुर में गोलीकांड हो चुके हैं। इसके मद्देनजर एडीजी ने थानेदारों का सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियारों को जमा करा लें वर्ना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
बरेली जोन के एडीजी प्रेम चंद्र मीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में 11 मई को निकाय चुनाव प्रस्तावित है। एडीजी और आईजी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। एडीजी ने प्रेमनगर में कबाब कारीगर की हत्या व फरीदपुर गोलीकांड में लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल का जिक्र कर नाराजगी जताई। थानेदारों से कहा कि लाइसेंसी हथियारों को जमा करा लें वर्ना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।

विज्ञापन


बैठक में एडीजी पीसी मीना और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। जिले और राज्य की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कराने और संचार व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मतदान के दिन यूपी 112 वाहनों का रूट चार्ट और तैनाती का स्थान तय करने व दूसरे जिलों से चुनाव ड्यूटी करने आए पुलिस बल के रहने की उचित व्यवस्था करने को कहा।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, गैरजमानती वारंट तामील कराने, सोशल मीडिया पर नजर रखने, भड़काऊ मेसेज या पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा प्रहरियों को बांटी साइकिल

एडीजी, आईजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ग्राम सुरक्षा प्रहरियों (चौकीदारों) को साइकिल का वितरण किया। उन्हें टार्च और आईकार्ड भी दिए गए। इसके बाद रैली के रूप में उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

हेलीपैड पर देखी तैयारियां

निकाय चुनाव के सिलसिले में सीएम योगी सात मई को शहर आ रहे हैं। बरेली कॉलेज में उनका कार्यक्रम होना है। इसके लिए कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एडीजी, आईजी और एसएसपी ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें