फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ब्रजराज मीना को हार्टअटैक, हालत गंभीर 

Mon, 22 Jan 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
ADG Meena
विज्ञापन
एडीजी ब्रजराज मीना को हार्टअटैक के बाद गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सोमवार तड़के तीन बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई। कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गए। पत्नी तुरंत ही उन्हें लेकर मिशन अस्पताल पहुंचीं। एडीजी को हार्टअटैक की खबर पर बरेली रेंज के आईजी एसके भगत, मुरादाबाद रेंज के डीआईजी ओंकार सिंह समेत जोन के नौ जिलों के एसएसपी, एसपी पहुंच गए। सोमवार शाम करीब चार बजे एडीजी के परिवार के अन्य लोग भी मिशन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि एडीजी को अब तक होश नहीं आया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार छुट्टी पर गए थे, लेकिन एडीजी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर सोमवार सुबह नौ बजे लौट आए।
विज्ञापन


शुरुआत में डॉक्टरों ने खड़े कर दिए थे हाथ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एडीजी की हालत बिगड़ने के बाद मिशन अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद पहले तो हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टरों के मुताबिक उनको मेजर हार्टअटैक हुआ है। डॉक्टर उन्हें एम्स ले जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एडीजी की तबीयत पहले से बेहतर है। उनके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोग भी बरेली पहुंच गए हैं। - एसके भगत, आईजी बरेली रेंज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें