डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। नाथ मंदिरों पर आवागमन, सफाई, लाइटिंग, पेयजल व सुरक्षा संबंधी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 18 फरवरी को त्रिवटीनाथ मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन कराने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भजन, स्थानीय लोकगीत, शिव विवाह की प्रस्तुति और मानव सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम होंगे। अलखनाथ मंदिर में आवागमन में व्यवधान न हो, इसके लिए एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया। मंदिरों में सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरे लगाने को भी कहा है।