फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर से लेकर देहात तक लगाए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, इन इलाकों में रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

Thu, 13 Mar 2025 08:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली पर बरेली में शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के नौ सर्किल में क्षेत्राधिकारियों को ड्यूटी बांटी गई है। 72 एरिया में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शहर से लेकर देहात तक अतिक्त सीसीटीवी लगाए गए हैं। एसएसपी के कैंप कार्यालय से जिले भर में नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिले के नौ सर्किलों में क्षेत्राधिकारियों को ड्यूटी बांटी गई है, जिन्होंने अतिसंवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर सूची विभाग को मुहैया कराई है। सूची के मुताबिक ही हर सर्किल में कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन


होली के पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विवाद की स्थिति पर तुरंत कंट्रोल करने के लिए एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। नौ सर्किल के 22 थानों के 74 एरिया में इन कैमरों को लगाया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि कड़ी निगरानी के बीच सौहार्द के साथ जुमा और होली के पर्व का समापन हो। क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी के लिए एसएसपी ने कैंप कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बनाया है, जिससे हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन

इन इलाकों में कड़ी नजर
लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से रजा चौक, मीरा की पेठ, बानखाना, चक और गंगापुर इलाके में विशेष तौर पर निगरानी की जाएगी। एसएसपी कार्यालय से जारी हुई सूची के तहत क्षेत्राधिकारी प्रथम के तीन थानों में 25, क्षेत्राधिकारी द्वितीय के दो थानों आठ, क्षेत्राधिकारी तृतीय के 11, क्षेत्राधिकारी हाइवे के दो थानों में तीन, क्षेत्राधिकारी आंवला के दो थानों में चार, क्षेत्राधिकारी मीरगंज के तीन थानों में तीन, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के तीन थानों में चार, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज के तीन थानों में 11 और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के दो थानों में चार एरिया में सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें