फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में भूख से मर गईं कई गाय, आरोप लगाकर गो रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 14 Feb 2026 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन गोशाला में भूख से गायों की मौत होने का आरोप लगा है। अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाकर शनिवार को हंगामा किया। कार्यकर्ता गोशाला के बाहर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
गोशाला के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन गोशाला में अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कान्हा उपवन में कई गाय चारा न मिलने के कारण भूख से मर गई हैं। गाय की हालत देखने के लिए शनिवार दोपहर संगठन के लोग कान्हा उपवन पहुंचे थे। संगठन के अध्यक्ष हेमन्त गंगवार ने बताया कि गोशाला का गेट गार्ड ने नहीं खोला। जिससे कार्यकर्ता खाफी देर बाहर खड़े रहे। 

विज्ञापन


गार्ड ने आदेश दिखाने की बात कही, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और कार्यकर्ता हंगामा करते हुए गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना पर सीओ सेकेंड, सीबीगंज व फतेहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। संगठन के लोगों ने महापौर उमेश गौतम से बात कर पूरी घटना बताई। कार्यकर्ता नगर आयुक्त को बुलाने की मांग पर अड़े गए। हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें