फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
तालाब पर कब्जा। संवाद
विज्ञापन
शाही। दौली जवाहरलाल गांव में एसडीएम से शिकायत करने के बाद हुई जांच में 12 से अधिक लोगों के कब्जे सरकारी तालाब पर मिले हैं। 10 नवंबर के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से तालाबों पर हुए कब्जे को लेकर खबर छपी थी। इसके बाद पहुंची राजस्व टीम ने यह जांच कर इस बात की पुष्टि की है। तालाब पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके तहत तालाब को कब्जामुक्त कराया जाएगा। फिलहाल, सूची मिलने के बाद ही यह कार्रवाई शुरू की जाएगी।दरअसल, प्रशासन को तालाब पर कब्जे की शिकायत मिल रही थी। राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच की तो सच्चाई सामने आई। जांच के समय पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा था। क्षेत्र के दौली जवाहरलाल गांव के पूर्वी दिशा में करीब साढ़े तीन बीघा क्षेत्र में तालाब स्थित है। एक माह पूर्व ग्रामीणों के द्वारा आधे से अधिक तालाब पर कब्जे की एसडीएम से शिकायत की गई थी। तालाब पर कब्जे के कारण गांव से नालियों के द्वारा निकलने वाले गंदे पानी का निकास भी बंद हो गया है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

दस नवंबर को अखबार में प्रमुखता से खबर छपने के बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसील से कानूनगो धनपाल सिंह के नेतृत्व में तीन लेखपालों की टीम गांव पहुंची थी। कानूनगो धनपाल सिंह का कहना है कि टीम के लेखपालों के द्वारा कब्जेदारों की सूची उन्हें अभी तक नहीं सौंपी गई है। सूची मिलते ही मामला दर्ज कराया जाएगा। संवाद

तालाब पर कब्जा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें