फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साप्ताहिक बाजार पर चला कार्रवाई का डंडा, रेता-बजरी भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट रोड पर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर निगम की टीम ने कार्रवाई का डंडा चलाया। दुकानदारों को खदेड़ दिया। बाजार के बीच रखी दो ट्रॉली रेता-बजरी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सेटेलाइट रोड पर ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच सुबह छह बजे ही बाजार सज गया। दोपहर 12 बजे नगर निगम की टीम पहुंची तो दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले भाग खड़े हु़ए। कई दुकानदारों का सामान टीम ने जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। टीम ने हाथोंहाथ चालान काटकर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है।
नगर निगम की टीम का दावा है कि पुलिस को भी हर बार अभियान के बाद कार्रवाई के संबंध में पत्र भेजा जाता है। इसके बाद भी अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने भी पुलिस की ड्यूटी लगाने की बात कही थी, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं दिखा। चंद कदम पर ही श्यामगंज व सेटेलाइट पुलिस चौकियां हैं, लेकिन अतिक्रमण करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें