फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी के बाद पिता ने नहीं दिया उपहार तो बेटी ने की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। कोरोना महामारी के दौरान शादी के बाद उपहार नहीं देने का आरोप लगाते हुए बेटी ने डीएम से शिकायत की तो पिता ने लाखों रुपयों का गृहस्थी का सामान भिजवा दिया। शिकायतीपत्र में रोशनी ने बताया कि पिता धर्मपाल ने कस्बे के मोहल्ला मोहनपुर में राजन से 20 अप्रैल 2020 में उसकी शादी करवा दी थी। मायके से उन्हें विदा कर आश्वासन दिया गया था कि कुछ समय बाद ससुराल में घर-गृहस्थी के जरूरी उपहार पहुंचा देंगे, लेकिन पिता ने चार साल बीतने के बाद भी सुध नहीं ली। शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने पिता से संपर्क कर बेटी को दिए वचन को पूरा करने के लिए कहा। इसको लेकर पिता ने रविवार को टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित गृहस्थी का अन्य सामान लेखपाल दिनेश कुमार सिंह, पूर्व सभासद दुर्गपाल सहित दर्जनों लोगों के सामने ले जाकर बेटी को भेंट किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें