फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उगा रहे एक फुट की मिर्च, लाखों कमाकर किसानों के लिए बने मिसाल

विज्ञापन
किसान राम चौधरी अपनी खेती दिखाते
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गांव करनपुर के किसान राम चौधरी ने जिले में ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। वह जैविक खाद का उपयोग कर एक फुट की मिर्ची उगा रहे हैं। एक लाख रुपये की लागत लगाकर लाखों रुपये मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वह क्षेत्र में अन्य किसानों के लिए मिसाल बने हुए हैं। पूसा शोध संस्थान, नई दिल्ली की तरफ उन्हें पिछले साल जिले में ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया था।
राम चौधरी का खेती से गहरा नाता रहा है। उनके पिता जबर पाल सिंह भी प्रगतिशील किसान हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार, पूसा शोध संस्थान दिल्ली और यहां तक कि प्रधानमंत्री द्वारा भी पुरस्कार मिल चुका है। अब राम चौधरी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जैविक खेती में नित नए प्रयोग कर रहे हैं। राम चौधरी ने बताया उनके पास 28 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे निरंतर फल, सब्जी और गन्ना की खेती पर शोध करते रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिर्च का बीज चंपारण, बिहार से मंगाया था। एक फसल सीजन में एक एकड़ में मिर्च की खेती की थी। साढ़े तीन लाख रुपये की मिर्च की पैदावार हुई, जिसमें से एक लाख रुपये लागत निकालने के बाद उन्हें ढ़ाई लाख रुपये का मुनाफा हुआ। अब वह अगली बार एक एकड़ से अधिक खेतों में इसकी खेती करेंगे।
मिर्च की नई प्रजाति विकसित की : उन्होंने मिर्च की एक नई किस्म तैयार की है, जिसका नाम है ‘एक्स्ट्रा लोंग एफ-50’।
यह मिर्च न केवल आकार में एक फुट लंबी है, बल्कि इसकी पैदावार सामान्य मिर्च की तुलना में लगभग दो गुनी से अधिक है। खास बात यह है कि इस किस्म में कोई भी रासायनिक कीटनाशक (पेस्टिसाइड) इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है। संवाद

किसान राम चौधरी अपनी खेती दिखाते

किसान राम चौधरी अपनी खेती दिखाते

किसान राम चौधरी अपनी खेती दिखाते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें