फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरखन में मारपीट के मामले में दस लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखन। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में ग्राम खतौआ में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन और विवादित टिप्पणी करने पर मारपीट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दस लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम खतौआ निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर उनके भाई विनोद बरखन जा रहे थे। वहां उन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया था। उसके बाद उन पर 50 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें उन्हें और गांव निवासी मूलचंद को भी घर में घुसकर पीटा गया था। वहीं, दूसरे समुदाय के युवक ने पुतला दहन करने के बाद धर्मगुरु पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। पीड़ित युवकों की ओर से आसिफ, सोहेल, शाहिद, साजिद, अल्ताफ, आरिफ, सलीम व अजरुद्दीन समेत कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं दूसरी ओर से भी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दस आरोपियों का चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें