हाफिजगंज। गांव मुड़िया भीकमपुर में अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व टीम ने घेराबंदी करके खनन के लिए प्रयोग हो रहे चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉलियां और मिट्टी उठाने वाली एक मशीन जब्त की गई है। इस बीच मिट्टी भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक मौके से भाग गया।
एसडीएम उदित पंवार को सूचना मिली कि हाफिजगंज के गांव मुड़िया भीकमपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। एसडीएम ने लेखपाल अर्जुन सिंह और लेखपाल तेजपाल को टीम के साथ मौके पर भेजा। वहां पर टीम को देखकर खनन करने वाले लोग भागने लगे। टीम ने घेराबंदी करके चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉलियां और मिट्टी उठाने वाली एक मशीन जब्त की गई है। उनको थाने भिजवा दिया। कार्रवाई के दौरान इस बीच मिट्टी भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक मौके से भाग गया। हाइवे पर पटान की आड़ में हरहरपुर मटकली, सेंथल, काशी धर्मपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है।
वर्जन,
क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। - उदित पंवार, एसडीएम