शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शनिवार रात जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 3,795 वाहनों की जांच कर 811 का चालान किया गया। 61 वाहन सीज भी किए गए। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 125 लोगों पर कार्रवाई की गई। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।
इस दौरान 330 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहनों में बैठकर शराब पीने की आशंका में 1108 चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। 55 वाहनों का चालान और 05 को सीज किया गया। बारादरी थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 47, नवाबगंज में 42 और फतेहगंज में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 36 लोगों को पकड़ा गया।