फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज की नियमित ट्रेनें फुल, विशेष में बुकिंग तेज; बरेली से महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू

Mon, 13 Jan 2025 07:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से होकर प्रयागराज जाने वाली सभी नियमित ट्रेनें फुल चल रही हैं। वहीं कुंभ विशेष ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है। उधर, रोडवेज ने भी बरेली परिक्षेत्र से महाकुंभ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान बरेली होते हुए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। सोमवार को दो कुंभ विशेष ट्रेनें बरेली होते हुए गुजरेंगी। रविवार को बरेली जंक्शन से प्रयागराज के लिए 700 से ज्यादा टिकट बुक हुए। नियमित ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अब विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग तेज हो गई है।

विज्ञापन


14242 नौचंदी एक्सप्रेस में कई तारीखों में नो रूम है। 14308 बरेली-प्रयाराज एक्सप्रेस में आमतौर पर आसानी से कन्फर्म टिकट मिल जाते थे। दरअसल, यह ट्रेन बरेली से ही चलती है, लेकिन महाकुंभ के चलते इसमें भी वेटिंग 100 तक पहुंच चुकी है। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस और 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। प्रमुख स्नान पर्वों के लिए अब लोग विशेष ट्रेनों को ही तवज्जो दे रहे हैं।

रेलवे बरेली होते हुए 14 कुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। सोमवार को बरेली होते हुए 04316 देहरादून-फाफा मऊ महाकुंभ विशेष और 04528 अंब अंडौरा-फाफा मऊ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। देहरादून से चलने वाली कुंभ विशेष दोपहर 2:27 बजे और अंब अंडौरा से चलने वाली कुंभ विशेष ट्रेन सुबह 8:08 बजे बरेली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू
प्रयागराज महाकुंभ के लिए परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो ने सोमवार से सीधी बस सेवा शुरू कर दी। महाकुंभ में पहला शाही स्नान मंगलवार पौष पूर्णिमा और दूसरा बुधवार को मकर संक्रांति पर है। सोमवार को बरेली और डिपो की पांच-पांच, पीलीभीत और बदायूं डिपो की तीन-तीन रोडवेज बसें प्रयागराज रवाना हुईं। 

आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया। परिक्षेत्र के चारों डिपो की 430 बसों का आवंटन प्रयागराज कुंभ के लिए किया गया है। इनमें काफी संख्या में बसों का संचालन प्रयागराज में शटल सेवा के रूप में भी होना है। 32 बसों को नियमित सेवा में चलाया गया है। चारों डिपो से 16 बसें रोजाना प्रयागराज जाएंगी और 16 बसें ही प्रयागराज से वापस आएंगी। 

सोमवार से शटल सेवा के लिए भी बसों की रवानगी शुरू हो गई। शटर सेवा और नियमित सेवा 45 दिन तक जारी रहेगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बसों के संचालन की समयबद्धता को लेकर सभी प्रयास किए गए हैं। यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन भी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें