बरेली। फाॅर्मर रजिस्ट्री की प्रगति के मामले में जिले का प्रदेश में 25वां स्थान है। कृषि विभाग के कर्मचारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर उप निदेशक ने शनिवार को 17 कर्मियों पर कार्रवाई की है। इसमें पांच लोगों का एक दिन का वेतन रोका है, जबकि अन्य को नोटिस दिए गए हैं।
उप निदेशक कृषि अमर पाल सिंह ने बताया कि दमखोदा ब्लॉक के मदन मोहन, महताब सिंह और ओम प्रकाश, भोजीपुरा के सतीश कुमार व आंवला के आनंद प्रकाश का वेतन रोका गया है। क्यारा के ब्लॉक के प्रदीप कुमार, बिथरी चैनपुर के प्रेमबाबू, सोमपाल सिंह व विजय गंगवार, भोजीपुरा के अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पाल व भूप सिंह, फतेहगंज पश्चिमी के अशोक कुमार भारती व हरेंद्र सिंह गंगवार, फरीदपुर के गौरव कुमार व महेंद्र प्रताप को नोटिस के जरिये अंतिम चेतावनी देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। संवाद