फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में आरिफ के शोरूम को तोड़ने की कार्रवाई जारी, पांच घंटे बीते... लगातार चल रही मशीनें

Sun, 23 Nov 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ के शोरूम पर रविवार को दोबारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। शनिवार को इस शोरूम को तीन बुलडोजर लगाए गए थे, लेकिन शोरूम को पूरी तरह नहीं तोड़ पाए थे। दूसरे दिन पोकलेन मशीन लगाई गई है। 
विज्ञापन
शोरूम को तोड़ने में लगाई गई पोकलेन मशीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ के शोरूम पर दूसरे दिन रविवार को भी बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हो गई। यह शोरूम बरेली विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही आरिफ ने बनाया था। प्राधिकरण में 2024 में व्यावसायिक भवन के बिना नक्शा बने होने के आरोप में नोटिस जारी किया था। सुनवाई का अवसर भी दिया, लेकिन रसूख के आगे आरिफ ने सुनवाई के अवसर को तवज्जो नहीं दिया।

विज्ञापन


शनिवार को छह घंटे तक चले थे बुलडोजर 
तीन मंजिला शोरूम पर शनिवार दोपहर 12:00 बजे से और शाम 6:00 बजे तक बुलडोजर वार करता रहा, लेकिन इसे वह धराशायी नहीं कर पाया था। काफी मजबूत बनी बिल्डिंग पर पोकलेन मशीन को एक ही जगह पर कई बार वार करने पड़ रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हो रही है, लेकिन शाम चार बजे तक शोरूम ध्वस्त नहीं हो पाया था। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम राम जनम यादव और बरेली विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। एसपी सिटी मानुष पारीक और सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे। 

शोरूम की दीवारें तोड़ी गईं - फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला भवन में था नामी गारमेंट शोरूम 
कॉलोनाइजर आरिफ के बरातघर फ्लोरा गार्डन के बगल वाले हिस्से में शानदार तीन मंजिला भवन बनाया गया है, जिसमें इन दिनों नामी गारमेंट कंपनी का स्टोर संचालित था। पुलिस व बीडीए की टीम ने सुबह ही स्टोर मालिक को इसे खाली करने के लिए कह दिया था। यूं तो कुछ दिन पहले ही इमारत गिराने का नोटिस दिया जा चुका था। शनिवार को जब कार्रवाई शुरू हुई तो स्टोर से बचा खुचा माल बाहर निकालने की होड़ मच गई। 

संबंधित खबर- बरेली में गरजा बुलडोजर: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ के रसूख का किला ध्वस्त, आठ घंटे चली कार्रवाई; तस्वीरें
 
विज्ञापन

ध्वस्त हुई आरिफ की अवैध मार्केट - फोटो : अमर उजाला
जगतपुर में अवैध मार्केट की गई ध्वस्त 
बीडीए की टीम ने शनिवार को इस शोरूम को तोड़ने के लिए एक के बाद एक कर तीन बुलडोजर लगाए थे। मजदूरों ने अलग से बरातघर व शोरूम की दीवारों पर घन व हथौड़े बजाए। बावजूद शोरूम को गिराया नहीं जा सका। इस दौरान जगतपुर की मार्केट पर पोकलेन मशीन चलती रही और शाम से पहले ही मार्केट की सभी 16 दुकानें गिरा दीं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम दो घंटे में शोरूम को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में पोकलेन मशीन से शोरूम को तोड़ा जा रहा है। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें