फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई विसरा रिपोर्ट के आधार पर होगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर बाग में सराफा व्यापारी की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस का फैसला
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से हत्या की वजह नहीं हुई साफ, जांच के लिए भेजा गया है विसरा

बरेली। रामपुर बाग में सराफा व्यापारी की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन फिलहाल इस मामले में कार्रवाई का इरादा स्थगित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ नहीं हुआ इसलिए विसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
सिविल लाइंस में रहने वाले सराफा कारोबारी राहुल अग्रवाल की बहन जूही का शव करीब दो महीने पहले रामपुर बाग स्थित उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम में जूही की मौत का कारण साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। जूही के मायके वाले इसे हत्या बता रहे थे। बरेली के अफसरों से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो राहुल ने एडीजी लोक शिकायत को प्रार्थनापत्र दिया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि मर्सिडीज कार और दो करोड़ रुपये न देने पर जूही की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी के आदेश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली में जूही के पति आलमगिरीगंज के सराफा कारोबारी मनीष अग्रवाल, ससुर प्रमोद अग्रवाल और सास विभा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। जूही के भाई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को वह एसएसपी से मिले थे लेकिन उन्होंने विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई करने को कहा है।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने की वजह से विसरा सुरक्षित कराकर जांच के लिए भेजा गया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें