फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गरीबों के निवाले पर डाका डालने पर कोटेदार पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के एक कोटेदार ने गरीबों का राशन हड़पकर उसे ब्लैक कर दिया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षक ने मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लावाखेड़ा बद्री प्रसाद के ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से शिकायत की कि उनके गांव का कोटेदार जगदीश सिंह उन्हें राशन का वितरण न कर उसे ब्लैक कर देता है। इस पर 27 नवंबर को पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने ग्राम पहुंचकर राशन की दुकान पर जांच पड़ताल की तो उन्हें दुकान बंद मिली और कोटेदार भी उपस्थित नहीं मिला। उनकी अनुपस्थिति में उनके भाई कांता प्रसाद ने दुकान खोल कर दिखाया।
ये मिलीं अनियमितताएं
दुकान पर रेट, स्टॉक व साइन बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। सूचना पटल व अंत्योदय राशन कार्डों की सूची भी प्रदर्शित नहीं पाई गई। खाद्यान का सत्यापन करने पर दुकान में किसी भी योजना का कोई राशन नहीं पाया गया, जबकि विभागीय वेबसाइट पर उसके पास स्टाॅक में 59.44 क्विंटल चावल, 67 क्विंटल गेहूं और 12 किलो चीनी होनी चाहिए थी। पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने जांच पड़ताल की तो पता चला की कोटेदार ने राशन को ब्लैक कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार उन्हें राशन कम देता है। कई बार तो अंगूठा लगवाकर टरका देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें