फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फल विक्रेता को सांड़ ने पटककर किया घायल

विज्ञापन
फ़ल विक्रेता को छुट्टा पशु ने पटककर किया घायल।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। फल बेचते समय एक सांड़ ने युवक को पटककर घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के नई कॉलोनी निवासी रेहान बिलपुर क्राॅसिंग के पास दातागंज मार्ग पर सड़क किनारे फल का ठेला लगाते हैं। सोमवार सुबह दस बजे के करीब वह ठेला लगाने के बाद वही खड़े थे। तभी एक छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। वह बचकर भागे, तब सांड़ ने सींगों से उठाकर पटक दिया। इसमें वह घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह डंडे से सांड़ को भगाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। ये रात में फसलों को उजाड़ते तो दिन में राहगीरों को चोटिल कर देते हैं। इनको गोशाला भिजवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें