फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फजीहत के बाद कार्रवाई, वह भी आधी-अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला उपकेंद्र में जाम छलकाने के मामले में फजीहत के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने आधी-अधूरी कार्रवाई कर खानापूरी कर दी। सिर्फ दो कर्मचारियों पर ही कार्रवाई हुई। जांच कर रहे अधिशासी अभियंता ने तीन आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। जबकि, वायरल वीडियो में पांच कर्मचारी जाम छलकाते साफ दिख रहे हैं। अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट में भी पांच कर्मचारियों के नाम दिए गए थे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन किला उपकेंद्र पर शराब पार्टी कर रहे कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने पर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल से मामले की रिपोर्ट तलब की थी। अधीक्षण अभियंता ने दो अधिशासी अभियंताओं की टीमें गठित कर एक दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। वायरल वीडियो में तकनीकी कर्मचारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, संविदा कर्मी विशाल सक्सेना, श्याम सुंदर, विजय पाल और सुनील दिखाई दे रहे हैं। इस प्रकरण में एक के बजाय 15 दिन में रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई हुई। तकनीकी कर्मचारी मनोज कुमार को निलंबित करने के साथ ही सुनील कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई। अन्य आरोपियों को जांच कमेटी ने क्लीनचिट दे दी। संवाद

वसूली और रिपोर्ट बदले जाने की चर्चा
इस मामले की जांच में देरी और गुपचुप कार्रवाई से तमाम चर्चाएं उठ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कमेटी के कर्मचारियों से बात कर रकम वसूली गई। इसके बाद जांच रिपोर्ट बदल दी गई। पहले की रिपोर्ट में तकनीकी कर्मचारी का नाम तक नहीं था। बाद में उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबित तकनीकी कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में वह सिर्फ कुछ सेकंड के लिए दिखे रहे हैं। उनसे कोई रकम भी नहीं मांगी गई, क्योंकि रिपोर्ट में उनका नाम ही नहीं था। रिपोर्ट में जिन चार कर्मचारियों का नाम था, उनसे जांच अधिकारियों की बातचीत चल रही थी। उनपर हुई कार्रवाई की जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। वह कार्यालय भी गए थे, लेकिन किसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, न ही रिपोर्ट दी।
विज्ञापन



अभी मेरे पास रिपोर्ट नहीं आई है। उसे देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर किसी दोषी को बख्शा गया है तो जांच अधिकारियों से जवाब तलब होगा। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें