बरेली। सर्दियों की दस्तक के बावजूद मच्छरों का डंक थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को शेरगढ़ निवासी एक युवक डेंगू की चपेट में मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, मरीज को सप्ताहभर से तेज बुखार हो रहा था। दवा से राहत न मिलने पर सीएचसी पर संपर्क किया। मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई। एनएस-1 किट समेत एलाइजा जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई। युवक का इलाज जारी है। संबंधित क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई कराएंगे। ब्यूरो