फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट जोन में बने स्पीड ब्रेकर, दिन भर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। ग्राम जेड़ और रिलायंस पेट्रोलपंप के बीच बने एक्सीडेंट प्वाइंट पर एनएचएआई ने दोनों ओर बड़े-बड़े छह स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं। इसके चलते रविवार को दिन भर यहां जाम की स्थिति बनी रही। कई बार तो ज्यादा वाहन आने के चलते लंबी कतार भी लग गई।
विज्ञापन

फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप और ग्राम जेड़ के बीच वन वे रोड लंबे समय से एक्सीडेंट प्वाइंट बन चुका है। हर हादसे के बाद एनएचएआई के अफसर यहां कुछ संकेतक लगा देते हैं लेकिन हादसे नहीं रुके। पिछले दिनों यहां रोड लाइट और स्पीड ब्रेकर भी बनाए। इनमें से रोड लाइट तो बची हैं लेकिन स्पीड ब्रेकर उखड़ गए। इससे फिर दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई। इस पर एनएचएआई के अफसरों ने मोड़ के दोनों ओर छह-छह बड़े स्पीड ब्रेकर बनवा दिए हैं। साथ ही सड़क पर रेडियम पट्टी भी लगवा दी है लेकिन स्पीड ब्रेकर की वजह से यहां पर वाहनों की रफ्तार बिल्कुल थम गई है। ऐसे में यहां वन होने के चलते स्पीड ब्रेकर के दोनों ओर जाम की स्थिति बन रही है। रविवार को भी शाम तक यहां जाम के हालात बने रहे, जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। बताया जाता है कि दिन में एक-दो बार तो जाम दो किलोमीटर लंबा तक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें