फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रही बहनों पर गिरा बंद पड़े जर्जर अस्पताल का गेट और दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विलयधाम के पास स्थित एक ढाबे के संचालक की बेटियों पर खेलते वक्त बंद पड़े जर्जर अस्पताल का गेट और दीवार गिर पड़ी। बच्चों का शोर सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। परिवार उसी अस्पताल में किराए पर रहकर चौकीदारी भी करता था। बच्चों को मलबे से निकलवाकर पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के लखवारा निवासी रामलखन विलयधाम के पास एक ढाबा चलाते हैं। वह परिवार के साथ पिछले करीब एक महीने से किराए पर वहां बंद पड़े एक जर्जर अस्पताल में ही रह रहे थे। रात में वहां चौकीदारी भी करते थे। उनके मुताबिक सोमवार सुबह खेलते वक्त अस्पताल का गेट उनके बेटी सुरभि (5) और आस्था (13) के ऊपर गिर पड़ा। गेट के गिरने के बाद उससे सटी दीवार भी बच्चों पर गिर पड़ी। आस्था कक्षा पांच में पढ़ती है और सुरभि केजी की छात्रा है। बच्चों का शोर सुनकर परिजन व अन्य लोग वहां पहुंचे तो उन्हें वहां से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि अस्पताल पिछले कई सालों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें